फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गणपति बप्पा के मनमोहक स्वरूप का दर्शन कर निहाल हो रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
छावनी के दयालबाग स्थित गणेश महोत्सव में उमड़ी भक्तों की भीड़ आरती में शामिल। प्रवक्ता - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के दयालबाग स्थित गणेश महोत्सव में गणपति बप्पा का मनभावन रूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्थापना के बाद से हर बीतते दिन के साथ बप्पा का स्वरूप और अधिक अलौकिक नजर आ रहा है। गणेश उत्सव के पांचवें दिन भगवान श्री गणेश का विशेष शृंगार किया गया, जिसके दर्शन पाकर भक्तजन अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अर्ज लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह और शाम महाआरती के बाद भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन के प्रसाद के लिए एक परिवार का नाम निश्चित होता है, लेकिन संगत के स्नेह के कारण अन्य परिवार भी अपनी ओर से विभिन्न प्रकार के भोग और प्रसाद लाकर प्रेमपूर्वक बांटते हैं तथा पुण्य के भागीदार बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें