अंबाला। तसडौली गांव में पितरों का माथा टेककर लौट रही मां व बेटे पर गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों ने गंडासी व डंडे से हमला कर दिया। थाना पंजोखरा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छह हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
तसडौली गांव निवासी कुलविंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देवर गुरबक्श सिंह ने अपनी जमीन में से एक एकड जमीन गांव की संध्या को बेच दी थी। 16 जून को वह अपने लड़के प्रदीप सिंह के साथ खेत में गए हुए थे। पितरों का माथा टेकने के बाद जब वह वापस घर आ रहे थे तो आरोपी विजय, विनोद, विकास, सुनीता, प्रवीन व सुषमा पर मारपीट शुरू कर दी। गंडासी व डंंडों से हमला कर चोटिल कर दिया। आसपासके लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
-