फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बराडा। बराड़ा-शाहबाद मार्ग पर गांव अधोई के पास बाइक सवार पति-पत्नी को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। बराड़ा पुलिस ने टोनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अधोई निवासी टोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता गुलजार सिंह व माता सर्वजीत कौर बराड़ा बाजार में बाइक जा रहे थे, जिनके पीछे वह भी बाइक पर चल रहा था। गांव में ही रोड पर तेज गति से आ रहे कार चालक ने उनके पिता की बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल अवस्था में वह राहगीरों की मदद से अपने पिता और माता को बराड़ा सरकारी अस्पताल ले गया, जहां से दोनों को मुलाना एमएम अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के बाद उसकी माता को छुट्टी दे दी, लेकिन उसके पिता की गंभीर हालत के चलते अंबाला छावनी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जब वह अपने पिता को लेकर छावनी अस्पताल पहुंंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें