फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशा तस्करी का विरोध करने पर मां-बेटे पर हमला

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन युवक। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। इलाके में नशा बेचने का विरोध करने पर तस्करों ने एक मां-बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक शिव कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है जबकि उसकी मां बेबी लहूलुहान हुई हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला रिकी अपनी पत्नी, बेटी व बेटे दक्ष सहित दो करिंदों टिल्लू व संजय के साथ मिलकर चिट्टा बेचता है। जब शिव और उसकी मां ने उन्हें इस अवैध धंधे को रोकने के लिए कहा, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें