फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टांगरी बांध की अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर स्थित टांगरी बांध पर लगी स्ट्रीट लाइटें अनदेखी का शिकार हो रही है। स्थिति यह है कि मुख्य रोड पर सैकड़ों लाइटें लगी हैं, लेकिन अधिकतर बंद हैं। कुछ बीच-बीच में बंद हैं तो एकता विहार और बब्याल की तरफ अधिकतर बंद रहती हैं। ऐसे में यह लाइटें महज शोपीस बनकर रह गई है।
विज्ञापन

यहां शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। ऐसे में जहां गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। रात के समय सैर करने वालों को भी छीनाझपटी, मारपीट और हादसे होने का खतरा रहता है। स्थानीय लोगों की मानें तो कई बार इसके लिए नगर परिषद में शिकायत दर्ज कर चुके हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई। सबसे ज्यादा परेशानी बब्याल की तरफ से चंदपुरा पुल और डिफेंस कॉलोनी, बोह की तरफ से जाने वाली रोड पर होती है। जबकि यह इलाका पूरी तरह से सुनसान है।





परिषद अधिकारी नियमित करें दौरा



बब्याल निवासी गीता आनंद ने बताया कि काफी समय से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। रात के समय बांध पर घूमना खतरे से खाली नहीं है। परिषद अधिकारियों को चाहिए कि वह नियमित तौर पर दौरा करें और संबंधित ठेकेदारों से खराब होने वाली लाइटों को तुरंत दुरुस्त करवाएं।
विज्ञापन


लाइटें होनी चाहिए जगमग



हरिचंद ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण कोई पैदल बांध रोड व चंदपुरा की तरफ जाने वाले फ्लाईओवर पर से जा नहीं सकता है। डर रहता है कि कोई छीनाझपटी की वारदात को अंजाम न दे। जब लाखों रुपये की लागत से लाइटें लगी है तो उसे जलाना चाहिए।
विज्ञापन





टांगरी बांध पर लगी स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।



राजेश, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें