फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: समाधान शिविर में सबसे ज्यादा आईं परिवार पहचान पत्र की समस्याएं

Tue, 10 Feb 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए प्रार्थियों ने लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं को रखा। सीडीपीओ ने संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान शिविर में नारायणगढ़ वार्ड नंबर 1 से आए शिव कुमार, शकरपुरा के हरि कुमार व गांव खानपुर राजपुताना के लोकेश कुमार ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने, वार्ड नंबर 2 की दर्शना देवी ने विधवा पेंशन बनाने को कहा। गांव नगला राजपुताना से आए सुधीर कुमार ने परिवार पहचान पत्र में चार पहिया वाहन की एंट्री हटवाने बारे, गांव बरोली के पवन कुमार ने घर के आए से गुजर रही बिजली की तारों को ऊंचा उठवाने बारे, गांव फतेहपुर के जग्गा सिंह व गांव नौगांव के हरकेश ने कटी हुई बुढ़ापा पेंशन को दुबारा लगवाने के लिए, गांव फिरोजपुर के हसना व डेरा के भगत सिंह ने बुढापा पेंशन लगवाने बारे, गांव वासनपुर के रमजान ने बीपीएल कार्ड कटने संबंधी समस्या रखी। इस मौके पर विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें