फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तिरपाल और छाता लेकर निकली प्रभात फेरी

Sat, 24 Jan 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
बरसात और ठंड के बीच प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु। संस्था - फोटो : katra news
विज्ञापन
अंबाला। कड़ाके की ठंड और आसमान से बरसती बूंदें, लेकिन श्रद्धा के आगे मौसम की एक न चली। मौका था संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाशोत्सव का, जिसे लेकर अंबाला छावनी के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार सुबह हो रही बारिश के बीच रंगिया मंडी स्थित धर्मशाला से प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह तड़के जब पूरा शहर बारिश और कड़ाके की ठंड के कारण घरों में दुबका था, तब गुरु के लाडले हाथों में तिरपाल और छाते थामे सड़कों पर निकल पड़े। जागो गुरु प्यारो प्रभात फेरी आई आ के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के चेहरे पर बारिश की बूंदों से ज्यादा गुरु के प्रति आस्था की चमक साफ दिखाई दे रही थी। धर्मशाला से शुरू हुई यह प्रभात फेरी विभिन्न स्थानों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बरसात और ठंड के बीच प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु। संस्था- फोटो : katra news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें