फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंट स्टेशन पर दो तस्कर गिरफ्तार, 24 बोतल शराब बरामद

Sat, 24 Jan 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और आरपीएफ की सीआईबी टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1-ए पर चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान पंचकूला निवासी शैलेश कुमार और बिहार के लखीसराय निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें बरामद की गई हैं। सीआईबी टीम के उप-निरीक्षक सुमित कुमार अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बेंच पर बैठे दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। शक होने पर टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोका और तलाशी लेने पर उनके पिट्ठू बैग से रॉयल स्टैग व्हिस्की की 12-12 बोतलें मिलीं, जो केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए मान्य थीं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर मोटी कमाई के लालच में तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें