फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन तपा, शाम होते ही छाए बादलों से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में गुरुवार को सुबह निकली धूप से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी तो वहीं शाम को अचानक बादल छाने से मौसम खुशगवार हो गया। इस दौरान बारिश की कुछ बूंदे भी पड़ी जो जल्द ही रुक गई। जुलाई के दूसरे हफ्ते से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। शुरुआत में भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया था, लेकिन बारिश से मौसम सुहावना होता जा रहा है और लोग भी गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। बारिश के कारण बिजली कटों में भी कमी आई है और लोगों को पानी की आपूर्ति भी सही व सुनिश्चित समय पर मिल रही है। गुरुवार दिन का सुबह का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शाम तक 31 डिग्री पहुंच गया, वहीं रात का तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार भी तेज धूप व बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन रविवार से पुन: बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें