फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 59 हजार से अधिक कोर्ट आर्डर नहीं चढ़े ऑनलाइन

Tue, 08 Jul 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला की सभी कोर्ट में हजारों की संख्या में आर्डर ऑनलाइन होने का इंतजार करते रहते हैं।राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (एनजेडीजी) के अनुसार अंबाला जिला में वर्तमान में 59,712 मामलों के आर्डर ऑनलाइन नहीं हुए हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं के साथ- साथ मामलों से संबंधित लोगों को भी लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके बाद ही वे अपने मामलों की आगे की कार्रवाई करते हैं। रोजाना जिला अंबाला की कोर्ट में 2500 से अधिक मामलों की सुनवाई होती है। जिनमें से करीब एक हजार मामलों में आर्डर जारी किए जाते हैं। हालांकि कई बाद देखने में आता है कि कई आर्डर संवदेनशील होते हैं। इसके साथ ही कई आर्डर दुष्कर्म व अन्य मामलों के होते हैं।
सबसे ज्यादा जिला कोर्ट के आर्डर : राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के अनुसार अंबाला जिला के स्पेशल रेलवे मेजिस्ट्रेट कोर्ट में करीब 24397 मामले लंबित व निपटारण के हैं। जिनमें से 44341 आर्डर जारी हुए हैं मगर 2390 आर्डर अभी तक ऑनलाइन नहीं हुए हैं। इसी तरह से नारायणगढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में 22390 मामलों की सुनवाई व निपटारा हुआ। जिनमें 210314 आर्डर जारी हुए हैं। जिसमें से 2646 आर्डर ऑनलाइन नहीं हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें