फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पताल से ज्यादा कालू माजरा पहुंच रहे पीलिया के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखबीर सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला के कालू माजरा में शहर अस्पतालों से ज्यादा पीलिया के मरीज पहुंच रहे हैं। इसका करण यहां इस तरह के मरीजों के ठीक होने की मान्यता है। यहां अंबाला के पास के जिलों के अलावा पंजाब से भी लोग आ रहे हैं।
लोगों में ये आस्था है कि यहां के कुएं के पानी से स्नान करने और यहां खिचड़ी बनाकर खाने से पीलिया ठीक हो जाता है। यहां रोजाना 50 से 60 लोग शनिवार और रविवार के दिन स्नान करने आ रहे हैं। हैरानी की बात है कि इस गांव से छह किलोमीटर दूर अंबाला सिटी का नागरिक अस्पताल है, मगर यहां पर रोजाना पांच से छह मरीज ही पीलिया का उपचार कराने आ रहे हैं।
विज्ञापन

खास बात है कि यहां आ रहे लोगों को कुएं के बारे में या तो रिश्तेदारों ने बताया या फिर उनके पड़ोसियों ने। हैरानी की बात है कि कुछ मरीज तो पीलिया होने पर चिकित्सक तक को दिखाने नहीं गए। वहीं, कुएं पर नहाकर उपचार लेने आ रहे लोगों का तर्क है कि यहां पर कैसा भी पीलिया हो ठीक हो जाता है। चिकित्सक इस बात को खारिज करते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि पीलिया एक ऐसी बीमारी है जो लिवर को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए समय रहते इसका उपचार कराना चाहिए। इसके साथ ही अपने खानपान में भी सुधार करना चाहिए।



शुद्ध पानी पीने से मिलेगा लाभ : डाॅ. हर्ष



शहर नागरिक अस्पताल में कार्यरत डॉ. हर्ष कुशवाह ने बताया कि अगर खानपान का ध्यान रखा जाए तो हैपेटाइटिस ए और ई अपने आप ठीक हो जाता है। कुएं के पानी में नहाने से या फिर पानी पीने से पीलिया ठीक नहीं होता। पीलिया के पांच प्रकार होते है। इसमें हैपेटाइटिस ए और ई गंदे पानी और गंदे खाद्य पदार्थों के सेवन से होता है तो हैपेटाइटिस बी, सी और डी खून चढ़ाते समय हुए संक्रमण के कारण हो सकता है। उन्होंने बताया कि रोजाना उनके पास सात से आठ मरीज अपने उपचार के लिए आ रहे है। गंभीर स्थिति में लोगों को चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।



अंबाला के अलावा पंजाब से भी आ रहे मरीज



पहला मामला

रिश्तेदार ने बताया कि नहाने से होगा ठीक

पंजाब के लालड़ू से आए मलकीत ने बताया कि उन्हें किसी रिश्तेदार ने इस कुएं के बारे में बताया था। इसलिए वह यहां पर स्नान करने के लिए आए हैं। अभी तक चिकित्सक को नहीं दिखाया है। इसी प्रकार छावनी की रेलवे कॉलोनी से आए सचिन ने बताया कि उसे एक सप्ताह से पीलिया की परेशानी है। उसे कुएं के बारे में पहले से पता था। इसलिए वह आज यहां पर आए हैं। इसी प्रकार अंबाला के गांव डंगड़हेडी से आए अंकुश ने बताया कि उसने डॉक्टर को भी दिखाया है, लेकिन परिजन बार-बार श्रद्धा के तौर पर यहां पर स्नान करने के लिए कह रहे थे तो वह आ गया।
विज्ञापन


दूसरा मामला

स्नान के बाद डॉक्टर को भी दिखाएंगे

शहर के कोर्ट रोड से आए अर्शजोत सिंह की माता अमनदीप कौर ने बताया कि उन्होंने अभी तक बेटे को दिखाया नहीं है। यहां पर स्नान करने के बाद वह डॉक्टर को भी दिखाएंगे। इसी प्रकार अंबाला शहर के गांव जलबेहड़ा से आए जसप्रीत सिंह ने बताया कि वह भी तीसरी बार यहां पर आ रहा है। उसे भी किसी ने बताया था कि यहां पर पीलिया का निवारण होता है। अंबाला शहर के विश्वकर्मा मंदिर के पास रहने वाले गुरमेल सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त को लेकर आया है। उसके क्षेत्र में कई लोगों को पीलिया की शिकायत है। उनके यहां पर पीने का पानी भी गंदा आ रहा है। अंबाला छावनी के टांगरी के पास स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी की रहने वाली रमा ने बताया कि उसके तीन वर्षीय बेटे को पीलिया हो गया है। उनके पड़ोसियों ने उन्हें कुएं के बारे में बताया था। इसके चलते वह अपने बेटे को लेकर यहां पर पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें