फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: परिवार पहचान पत्र में त्रुटि की आ रही ज्यादा शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती ने समस्याएं सुनी। इस दौरान नारायणगढ़ के वार्ड-2 के मुन्ना लाल ने राशन न मिलने की समस्या रखी। डेरा गांव की कमला ने अपने परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दिखाए जाने की समस्या रखी। बड़ा गांव के गोल्डी ने बीपीएल कार्ड कटने, रुलदी देवी ने वृद्धावस्था पेंशन लगवाने की मांग की। इसी प्रकार नरेश कुमार ने परिवार पहचान पत्र में सदस्यों के नाम कटवाने एवं जुड़वाने की समस्या रखी। भरेड़ी खुर्द गांव के दिनेश कुमार और भरेड़ी कलां के सूरज भान ने शिकायत की कि उनके परिवार पहचान पत्र में किसी अन्य व्यक्ति के बिजली कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं। कुराली गांव के नत्थू खान ने बीपीएल राशन कार्ड कटने, नवीन कॉलोनी नारायणगढ़ के महिपाल सिंह और हुसैनी की ममता रानी ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने, कुराली के कंवर पाल ने परिवार पहचान पत्र में पता सही करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें