बराड़ा। महर्षि मार्कंडेश्वर डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का समापन हुआ। फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स और बैडमिंटन जैसे खेलों में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया और दर्शकों का मनोरंजन किया। इस महोत्सव में संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज की कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. दलजीत कौर ने छात्राओं को बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया।
बराड़ा के संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज की विजेता छात्राएं। प्रवक्ता