फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक संपन्न

Sun, 28 Sep 2025 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक शनिवार को सुदर्शन टावर में संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी कुमार ने किया। बैठक में एचडीएफसी बैंक के सर्किल हेड विकास गुप्ता और उनके स्टाफ ने भाग लिया। बैठक में पेंशनरों तथा उनके परिजनों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। गुप्ता ने बताया कि इच्छुक पेंशनर और उनके बच्चे बैंक में फुल टाइम या पार्ट टाइम सेवा से जुड़ सकते हैं। बैंक स्टाफ ने उपस्थित सदस्यों को डिजिटल बैंकिंग, पेंशन खाता सुविधाओं और अन्य विशेष सेवाओं से भी अवगत कराया। बैठक में वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं सदस्यों ने भी भाग लिया। इनमें फूल कुमार,राजेंद्र कौशिक, तरसेम लाल शर्मा, राजेंद्र कुमार सेठी, सुदर्शन कुमार, बिजेंद्र कुमार, वेद प्रकाश आदि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें