छावनी के नग्गल करधान स्थित भगवान परशुराम मंदिर में मासिक हवन में मौजूद श्रद्धालु। संस्था
अंबाला। छावनी के नग्गल करधान स्थित भगवान परशुराम मंदिर में मासिक हवन किया गया। यह हवन भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से करवाया गया। पंडित शंभू नाथ ने 108 आहुतियां डालवाईं। मुख्य यजमान के रूप में समिति सदस्य राजीव शर्मा व उनकी पत्नी सुनीता शर्मा उपस्थित रहे। मौके पर राजीव शर्मा, समिति के महासचिव सुरेंद्र राजू शर्मा, खजांची शशिकांत पाराशर, कार्यकारिणी सदस्य यादवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। संवाद