फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आंधी चलने से 80 फीडरों पर डेढ़ घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
आंधी चलने से 80 फीडरों पर डेढ़ घंटे गुल रही बिजली - फोटो : आंधी चलने से 80 फीडरों पर डेढ़ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार सुबह पौने आठ बजे करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चली हवा ने काफी नुकसान किया। 10 से अधिक पेड़ उखड़ गए।
वहीं 80 फीडरों पर बिजली गुल हो गई। कई फीडरों पर तो एक से डेढ़ घंटे बाद बिजली सुचारू हो सकी। आंधी के बाद तेज बारिश से कुछ क्षेत्रों में जलभराव भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी के दौरान काले बादल इस कदर छाए कि दिन निकलते ही अंधेरा छा गया। आंधी में लोगों का खड़े होना भी मुश्किल हो रहा था। लोगों के घरों की छत पर रखा सामान भी हवा में गिरता दिखाई दिया। बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम होकर 33.2 डिग्री सेल्सियस तो रात्रि तापमान चार डिग्री कम होकर 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बारिश 2.7 एमएम दर्ज की गई।

आंधी चलने से 80 फीडरों पर डेढ़ घंटे गुल रही बिजली- फोटो : आंधी चलने से 80 फीडरों पर डेढ़ घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें