फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर लगेंगे अत्याधुनिक कोच गाइडेंस सिस्टम

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे कोच गाइडेंस सिस्टम। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेनों के आगमन सहित कोच की सटीक जानकारी देने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक कोच गाइडेंस सिस्टम लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस नए सिस्टम के लगने से यात्रियों को ट्रेन के आगमन समय को लेकर होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी, वहीं ट्रेन के आने से पहले उन्हें यह भी पता लग जाएगा कि उनका कोच किस जगह पर आएगा। अंबाला रेल मंडल लगभग 10 से 12 वर्ष पुराने कोच गाइडेंस सिस्टम को हटा रहा है। इस सुविधा का फायदा यात्रियों को ही नही बल्कि रेल कर्मचारियों को भी होगा।
इन्हें मौजूदा समय में मौखिक तौर पर भी उद्धोषणा प्रणाली पर चुनौती आती है। अंबाला कैंट स्टेशन के बाद यह सुविधा मंडल के अधीन अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

एसएसई पर गिर चुकी गाज
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मैनुअल तरीके से ट्रेनों की जानकारी सहित कोच नंबर को प्रदर्शित करने का कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों डीआरएम अंबाला ने जब स्टेशन का निरीक्षण किया था तो उन्हें कोच गाइडेंस सिस्टम में गड़बड़ी देखकर काफी गुस्सा आया। जब मौके पर संबंधित एसएसई को बुलाया गया तो वो नहीं आए। उनके अधीनस्थ को ही खराब कोच गाइडेंस सिस्टम की जानकारी डीआरएम को देनी पड़ी। ऐसे में लापरवाही बरतने को लेकर डीआरएम ने संबंधित एसएसई को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन

स्टेशन पर 126 लगे हैं सिस्टम
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मौजूदा समय में लगभग 126 कोच गाइडेंस सिस्टम लगे हुए हैं। इन्हें कुछ-कुछ दूरी पर इस प्रकार से लगाया गया है कि ये कोच के समक्ष ही नजर आएं। वहीं ट्रेन के आगमन से पहले ही कोच गाइडेंस सिस्टम पर एलईडी लाइट्स जगने-बुझने लगती हैं। ऐसे में यात्री भी चौकस हो जाते हैं कि अब उनकी ट्रेन प्लेटफाॅर्म पर आने वाली है।
वर्जन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लगे कोच गाइडेंस सिस्टम काफी पुराने हो गए हैं। इन्हें अब नए अत्याधुनिक कोच गाइडेंस सिस्टम से तब्दील किया जाएगा।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें