फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए खुलेंगी मॉडल बाल वाटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूलों में प्रारंभिक बाल शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रत्येक खंड में एक-एक मॉडल बाल वाटिका स्थापित की जाएगी। विभाग की ओर से मॉडल बाल वाटिका बनाने के लिए प्रत्येक खंड के लिए पांच लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

यह मॉडल बाल वाटिका प्रदेश के सभी 22 जिलों में स्थापित की जाएंगी। वहीं, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से इस पहल को शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन बाल वाटिका का निर्माण मार्च तक जिला स्तर पर और अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत तक राज्य के अन्य हिस्सों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
शिक्षण केंद्र 3 से 6 वर्ष के बच्चों को समग्र शिक्षा अनुभव प्रदान करेंगे
वहीं, परंपरागत बाल वाटिकाओं के विपरीत यह विशेष शिक्षण केंद्र 3 से 6 वर्ष के बच्चों को समग्र शिक्षा अनुभव प्रदान करेंगे। इनमें उचित आधारभूत संरचना जैसे कि नामित कक्ष, फर्नीचर, झूले, अक्षर कार्ड, सैंड पेपर कार्ड, मिट्टी, आकार पहचान के लिए ब्राउन सीढ़ियां, रोल-प्ले के लिए मास्क आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बच्चों के अनुभव को बनाएंगे रोचक

केंद्र सरकार की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को एक समृद्ध पूर्व प्राथमिक शिक्षा अनुभव प्रदान करना है। इस योजना के तहत विभिन्न शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों के अनुभव को और अधिक रोचक बनाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रचनात्मकता, जिज्ञासा और सामाजिक कौशल को विकसित करना है। यह स्टोरीलिंग, खेल और व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से किया जाएगा। यह पहली बार है कि जब राज्य के प्रत्येक जिले के प्रत्येक खंड में मॉडल बाल वाटिका खोली जा रही हैं।
बाल वाटिका में यह होगी खासियत

इन बाल वाटिका में वाइटबोर्ड, शिक्षक के लिए मेज, शिक्षक की कुर्सी, जूते रखने के लिए रैक, रैक, डिस्प्ले बोर्ड, साबुन, तौलिया, सेनिटाइजर, फर्स्ट एड बॉक्स, डस्टबिन, क्ले सेट सहित खेलने व पढ़ने की विशेष सामाग्री होगी। जिले की बात करें तो अंबाला में अंबाला खंड वन, अंबाला खंड टू, साहा, शहजादपुर, नारायणगढ़ और बराड़ा खंड बनाए गए हैं।



वर्जन

जिले के प्रत्येक खंड में मॉडल बाल वाटिका बनाई जाएंगी। इस संबंध में पत्र आया है। हर खंड में प्रारंभिक बाल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक मॉडल बाल वाटिका बनेगी।
विज्ञापन




सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें