फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निगम चुनाव के लिए मॉक पोल संपन्न, वीडियोग्राफी के बीच हुई प्रक्रिया

Sat, 09 May 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। शुक्रवार को ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त विराट के नेतृत्व में मॉक पोल प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। इस दौरान राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार ईवीएम की कार्यप्रणाली को जांचा गया।
विज्ञापन


एडीसी विराट ने बताया कि 10 मई को होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम हैं। मॉक पोल की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई और इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें