फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पानी की गुणवत्ता जांचेगी मोबाइल वैन टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नारायणगढ़ व शहजादपुर के विभिन्न गांवों में पानी की जांच करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोबाइल वैन रवाना की गई है। वैन में 17 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक पीने के पानी की जांच होगी। कार्यकारी अभियंता अनिल कुमार चौहान ने बताया कि पानी के सैंपल लेकर मौके पर ही उसकी केमिकल जांच की जा रही है। इसके साथ ही टीम गांव के लोगों को पानी के बचाव और पानी की जांच के बारे में बताएगी। सभी सैंपल की रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे होगी पानी की जांच
विभिन्न गांवों में जाकर टीम पानी की टीडीएस, पीएच, फ्लोराइड, आयरन, टोटल हार्डनेस, सल्फेट, नाइट्रेट, जिंक टरबीडीटी की जांच करेगी। लैब में 10 पैरामीटर की जांच होती है, जिसकी केमिकल जांच करके गुणवत्ता परखी जाएगी। इसके परिणाम को भारत सरकार व विभाग की वेबसाइट पर भी अपडेट किया जाएगा। पीने के पानी की दो प्रकार की जांच होती है, एक जीवाणु व दूसरी केमिकल जांच जिससे पानी की गुणवत्ता परखी जाएगी ताकि ये पता लगाया जा सके की ग्राम पंचायत में जो पीने के पानी के स्रोत हैं, वो केमिकल परीक्षण मानकों पर कितने खरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें