फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मोबाइल चोर पकड़ा, दो फोन बरामद

Fri, 06 Feb 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीईबी की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत प्लेटफॉर्म नंबर 1-ए पर चेकिंग के दौरान एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।आरोपी की पहचान आशिफ (37), निवासी आर्य नगर, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह रात के समय स्टेशन पर सो रहे यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करता था। बुधवार को वह किसी अन्य वारदात की फिराक में प्लेटफॉर्म पर घूम रहा था, तभी सतर्क टीम की नजर उस पर पड़ गई। सीईबी उप निरीक्षक सुमित कुमार की शिकायत पर जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें