फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राइस मिल कर्मी से झपटा मोबाइल

Sun, 08 Feb 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। समलेहड़ी स्थित शिव शक्ति इंटरनेशनल राइस मिल के पास बाइक सवार दो बदमाश मिल कर्मी का मोबाइल छीनकर भाग गए। साहा थाना पुलिस ने अज्ञात पर बलपूर्वक चोरी करने की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर सुभरी गांव निवासी जीशान ने साहा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह समलेहड़ी स्थित राइस मिल में नौकरी करता है व वहीं क्वार्टर में रहता है। शुक्रवार की रात 8 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर पैदल ही गोदाम स्थित अपने क्वार्टर की ओर जा रहा था। गोदाम के गेट के पास पहुंचा तो तभी पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए। बदमाशों ने जीशान को रोककर उसके हाथ पकड़े व जबरन उसका मोबाइल छीन लिया। बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से अपनी बाइक की नंबर प्लेट को कपड़े से ढका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें