फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर डिस्चार्ज नहीं होगा मोबाइल, लगेंगे 9 हाई-टेक चार्जिंग कियोस्क

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लग रहे मोबाइल चार्जिंग कियोस्क के प्वाइंट्स। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को एक विशेष सुविधा मिलेगी और वो भी मोबाइल चार्जिंग की। कैंट रेलवे स्टेशन पर पहली बार इस सुविधा का फायदा हजारों रेल यात्रियों को मिलेगी। ट्रेन के इंतजार में बैठक यात्रियों को मोबाइल की बैटरी खत्म होने की चिंता नहीं सताएगी। रेलवे प्रशासन स्टेशन के सभी प्रमुख प्लेटफार्मों पर आधुनिक मोबाइल चार्जिंग कियोस्क लगाने जा रहा है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे के खजाने में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन


प्लेटफार्म 1 से 7 तक रहेगी सुविधा
स्टेशन के कायाकल्प की कड़ी में प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर 7 तक कुल 9 चार्जिंग कियोस्क स्थापित किए जाएंगे। इन कियोस्क को इस तरह से लगाया जाएगा कि यात्रियों को इनके लिए भटकना न पड़े। हर कियोस्क में 10 चार्जिंग प्वाइंट दिए गए हैं, यानी एक साथ 90 लोग अपने मोबाइल और अन्य गैजेट्स चार्ज कर सकेंगे।

रेलवे को होगा लाखों का फायदा
यह परियोजना नॉन-फेयर रेवेन्यू मॉडल के तहत शुरू की जा रही है। इस सुविधा के जरिए रेलवे को सालाना लगभग 7 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। यह 9 कियोस्क प्लेटफार्म 1 से 7 के बीच अलग-अलग स्थानों पर लगेंगे। प्रत्येक कियोस्क में 10 मोबाइल चार्जिंग सॉकेट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यात्रियों को दिन-रात चार्जिंग की सुविधा मिलेगी, यानी 24 घंटे कियोस्क कार्यरत रहेंगे।
विज्ञापन


मोबाइल चार्जिंग कियोस्क लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा कैंट स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को मिलने लगेगी।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक,अंबाला मंडल।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर लग रहे मोबाइल चार्जिंग कियोस्क के प्वाइंट्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें