फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 14 दिनों के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल

विज्ञापन
उद्यमी विकास बंसल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दो सप्ताह बाद प्रदेश के सात जिलों में इंटरनेट सेवा एक बार फिर से शुरू हो गई है। इससे प्रत्येक वर्ग को राहत मिली है। रविवार सुबह जैसे ही लोगों को पता चला कि मोबाइल इंटरनेट सेवा फिर से शुरू हो गई है तो लोगों के चेहरे खिल गए और अपने फोन में इंटरनेट जांचते नजर आए।
विज्ञापन

इंटरनेट चलने से सबसे अधिक ऑनलाइन फूड डिलिवरी का काम करने वालों को राहत मिली है। इसके साथ व्यापारी वर्ग को ऑनलाइन भुगतान करने में परेशानी हो रही थी। गृहणियों के चेहरे भी खिले नजर आए तो वहीं जिन लोगों के परिजन विदेशों में रह रहे हैं उन्होंने भी अपने भाई, बहनों, पति और बेटों के साथ वीडियो कॉल कर उनका हाल जाना।
कपड़ा व्यापारियों को भी मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू होने से राहत मिली है। विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी मोबाइल इंटरनेट शुरू होने से राहत की सांस मिली है। युवाओं का कहना था कि परीक्षाओं की तैयारी के लिए इंटरनेट के बिना वे ऑनलाइन कक्षा नहीं ले पा रहे थे। इंटरनेट शुरू होते ही राशन डिपो धारकों ने भी राशन वितरण का कार्य शुरू कर दिया। इससे पहले इंटरनेट के बिना राशन वितरण का कार्य भी रुका हुआ था। तो वहीं कुछ दुकानदार ऐसे भी थे जिन्हें अधिकतर भुगतान ऑनलाइन के जरिए मिलता था। लेकिन इंटरनेट के बिना उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


फोटो : 20

ऑनलाइन भुगतान में हो रही थी परेशानी



बैटरी निर्माण करने वाले उद्यमी विकास बंसल ने कहा कि इंटरनेट के बिना उन्हें दूसरे राज्यों में ऑनलाइन भुगतान करने में परेशानी हो रही थी। इस कारण उन्हें कई खुद जाकर लोगों से पेमेंट लेनी पड़ रही थी।

फोटो: 21

सामान की नहीं मिल पा रही थी जानकारी



मिक्सी उद्योग से जुड़े तरसेम धीमान ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से इंटरनेट सेवा बंद थी। उन्हें दूसरे व्यापारियों से अपने सामान संबंधी जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इससे उन्हें कई दिनों तक नए ऑर्डर भी नहीं मिल पा रहे थे।
फोटो:22
ऑनलाइन कक्षाओं में हो रही थी परेशानी



यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे सिद्धार्थ ने इंटरनेट बंद होने से वह अपनी ऑनलाइन कक्षाएं नहीं ले पा रहा था। उसे गुरु गोबिंद सिंह लाइब्रेरी में जाकर अपनी कक्षाएं लेनी पड़ रही थी।



फोटो: 23

घर पर नहीं थी इंटरनेट सुविधा

अंबाला शहर के रहने वाले शिव ने बताया कि लाइब्रेरी में तो उन्हें इंटरनेट की सुविधा मिलती है, लेकिन घर पर उन्हें किसी शब्द का मतलब या फिर किसी घटना से संबंधित जानकारी चाहिए होती थी तो बिना इंटरनेट के उन्हें जानकारी नहीं मिल पाती थी। अब इंटरनेट शुरू होने से उनकी यह परेशानी समाप्त हो गई है।



फोटो: 24

परीक्षाओं संबंधी नहीं मिल पा रही थी सूचना

अध्यापिका प्रियंका ने बताया कि वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। पिछले कई दिनों से इंटरनेट बंद था।उनके घर पर इंटरनेट नहीं था इसलिए उन्हें पड़ोस से इंटरनेट लेकर जानकारी लेनी पड़ रही थी।
परिजनों से नहीं हो पा रही थी बात
गृहिणी संगीता का कहना है कि पिछले कई दिनों से इंटरनेट बंद पड़ा है। उनके कई परिजन विदेशों में रहते है लेकिन इंटरनेट बंद होने के कारण वह पिछले 13 दिनों से उनसे बात नहीं कर पाई थी। अब राहत मिली है।


फोटो: 25

कपड़ा व्यापारियाें को भी मिली राहत
अंबाला सिटी होलसेल कपड़ा मार्केट व्यापारी राकेश बुद्धि राजा ने बताया कि इंटरनेट सेवाएं बहाल होने से ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट आदि कर सकते हैं लेकिन पंजाब की सीमाएं बंद होने के कारण व्यापार मंदा चल रहा है। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।



फोटो: 26



इंटरनेट शुरू होने का खास प्रभाव नहीं

अंबाला सिटी न्यू क्लॉथ मार्केट में टेलरिंग का काम करने वाले ईशान खान का कहना है कि इंटरनेट सेवाएं बहाल होने से कारोबार में कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा है। कपड़ा मार्केट में हालत पहले जैसे ही बने हैं।



राशन वितरण भी हुआ शुरू



राशन डिपो एसोसिएशन प्रधान गुरदेव सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन को देखते हुए सरकार की ओर से मोबाइल इंटरनेट बंद था। इसके चलते डिपो धारकों को पड़ोस की दुकानदारों से जुगाड़ लगाकर अपने स्तर पर इंटरनेट का इंतजाम कर राशन वितरण करना पड़ रहा था लेकिन रविवार को इंटरनेट शुरू होने से राशन वितरण भी शुरू कर दिया गया है। महीने के अंत तक सारा राशन वितरित कर दिया जाएगा।

उद्यमी विकास बंसल

उद्यमी विकास बंसल

उद्यमी विकास बंसल

उद्यमी विकास बंसल

उद्यमी विकास बंसल

उद्यमी विकास बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें