अंबाला। केंद्रीय कारागार में तलाशी के दौरान बंदी से मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना बलदेव नगर में शिकायतकर्ता कलिंदर सिंह उप सहायक अधीक्षक केंद्रीय कारागार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताय कि 12 जुलाई को केंद्रीय कारागार में निरीक्षण के दौरान बंदी इस्माइल से तलाशी के दौरान मोबाइल फोन बरामद हुआ। संवाद