पुल आउट तीन प्रस्तावित लीड....... लॉकडाउन...तबाही के मुहाने पर खड़ी है मिक्सी इंडस्ट्री - ओडी लिमिट 20 फीसदी बढ़ाने के साथ ब्याज व बिजली बिल माफ करने का भी आग्रह, मांगें पूरी न होने पर कर्मचारियों को भी पड़ सकते हैं वेतन के लाले अंबाला। खत्म होने की कगार पर खड़ी मिक्सी इंडस्ट्री के सामने अब नई चुनौती खड़ी हो गई है। लॉकडाउन की वजह से इंडस्ट्री की सभी छोटी-बड़ी इकाईयां पहले ही बंद पड़ी। कारोबारियों ने किसी तरह इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों को पिछले महीने के वेतन का तो भुगतान कर दिया है। मगर चालू महीने के वेतन को लेकर कारोबारी बेहद परेशान हैं। ऐसे में उन्हें अपने कारोबार के साथ कामगारों की भी बेहद चिंता सता रही है। लॉकडाउन जल्द न खुलने की स्थिति में पूरी इंडस्ट्री के तबाह होने की संभावना जताई जा रही है। राहत के लिए तीन मांगें भी सरकार के समक्ष रखी गई हैं। कारोबारियों ने सरकार से मांगी रियायत इंडस्ट्री को बचाने के लिए हाल ही में मिक्सी इंडस्ट्री के कारोबारी एकजुट हुए थे। सभी ने गंभीरता से इंडस्ट्री को बचाने के लिए विचार किया। साथ ही कर्मचारियों के हितों का ध्यान भी रखने की बात कही गई। इसके लिए राज्य सरकार से भी कुछ रियायतें देने का आग्रह किया है। कारोबारियों ने ओवर ड्राफ्ट की लिमिट कम से कम 20 फीसदी बढ़ाने के साथ ब्याज माफी का भी आग्रह किया। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान बिजली बिल माफ करने का भी आग्रह किया है मिक्सी इंडस्ट्री पहले ही अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। लॉकडाउन की वजह से इंडस्ट्री के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। अब हमारे पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। ऐसे में सरकार को कारोबारियों की मदद करनी चाहिए। जो तीन मांगें हैं वे पूरी हो सकती हैं। बैंकों के पास हमारी कलेक्टर सिक्योरिटी है ऐसे में ओडी लिमिट 20 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती है। बिजली बिल व ब्याज में राहत की मांग भी पूरी तरह जायज है। अजय अग्रवाल, प्रधान, अंबाला इलेक्ट्रिक एप्लांएसेस मैनुफेक्चर्रर एसोसिएशन