पुलिस युवकों से उठक बैठक लगवाती हुई
- फोटो : AMAR UJALA
अंबाला। लॉकडाउन तोड़कर भाग रहे तीन एक्टिवा सवार युवकों की पुलिस ने खूब डंडा परेड की। इसके बाद युवकों से कान पकड़वाकर उठक-बैठकें भी लगवाई। उठक-बैठक लगाते समय एक युवक लगातार बहाने बनाता दिखा। तब पुलिस ने उसकी कमर पर कई डंडे छोड़े। इसके बाद माफी मांगकर युवकों ने अपनी जान बचाई। काफी दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने इन युवकों को काबू किया था। दरअसल शुक्रवार को पुलिस सेक्टर-10 में नियमित गश्त कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार पुलिस के दो जवानों को तीन एक्टिवा सवार युवक दिखे। पुलिस ने तीनों युवकों को रुकने का इशारा किया। मगर रुकने की बजाय युवकों ने एक्टिवा को भगा लिया। इसके बाद पुलिस ने काफी दूर तक उनका पीछा किया। आखिर युवकों को सेक्टर-10 स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर के पास काबू कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने युवकों की एक्टिवा को कब्जे में ले लिया। सर मेरे पैर का ऑप्रेशन हुआ है युवकों को पकड़ने के बाद पुलिस ने माता वैष्णों देवी मंदिर के पास तीनों युवकों की खूब डंडा परेड की। इसके बाद तीनों से उठक-बैठकें लगवाई। दो युवक तो डंडे के डर से लगातार उठक-बैठक लगाते रहे। मगर युवक लगातार बहाने लगाता रहा। उसने पुलिस को बताया कि उसके पैर का ऑप्रेशन हो रखा है इसलिए वह यह नहीं कर सकता। तब पुलिस जवान ने कहा कि अगर ऑप्रेशन हो रखा है तो फिर घर में क्यों नहीं बैठा? तब युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद तीनों युवकों ने माफी मांग कर जान छुड़ाई। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि आगे से वे लॉकडाउन नहीं तोड़ेंगे।