कैंट के 12 क्रॉस रोड पर हमले में घायल युवक बॉबी हमलावरों से पकड़ा चाकू दिखाता हुआ: सोशल मीडिया
- फोटो : Archive
अंबाला। कैंट की बकरा मार्केट के निकट शुक्रवार दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने एक एक्टिवा सवार पर चाकू से हमला कर दिया। घायल की पहचान कैंट की चार नंबर मोहल्ले निवासी बॉबी के रूप में हुई। खून से लथपथ हालत में हमलावरों का विरोध करते देखकर राहगीरों ने बीचबचाव किया। पुलिस के आने पर हमलावर मौके से भाग गए। लहूलुहान हालत में युवक को प्राथमिक उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
चेहरे व माथे पर आए चाकू से निशान, चाकू लोगों ने पकड़ा
घायल बॉबी का आरोप है कि हमलावर उससे एक्टिवा छीनने का प्रयास कर रहे थे। देने से मना करने पर चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने चेहरे व माथे को निशाना बनाकर कई वार किए। आरोपी सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आए थे जो मौके पर ही बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दिए। पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।