फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंत्री विज बजट सत्र में नहीं हो पाएंगे शामिल, छह सप्ताह का बेड रेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- संतुलन बिगड़ने से गिरे कैबिनेट मंत्री विज, दोनों पैरों की एड़ी में फ्रेक्चर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। हरियाणा के परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज शास्त्री कॉलोनी स्थित अपने आवास पर संतुलन बिगड़ने के कारण शौचालय में गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम छह सप्ताह के पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। इस कारण 20 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में उनकी उपस्थिति नहीं हो सकेगी। यह दूसरी बार है जब मंत्री विज के पैर में चोट लगी है। वहीं सुबह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ मंत्री विज से मिलने पहुंचे।


जैसे ही कार्यकर्ताओं व अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली वह उनके आवास पर एकत्रित होना शुरू हो गए। वहीं पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने कॉल कर मंत्री विज से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं विज
20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का महत्वपूर्ण बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। अनिल विज सदन में अपनी बेबाक बयानबाजी और विपक्ष को घेरने के लिए जाने जाते हैं। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल चलने-फिरने से सख्त मना किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें