फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सपोर्ट पर सीटी स्कैन करवाने पहुंचे मंत्री विज

विज्ञापन
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सीटी स्कैन करवाने के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे - फोटो : Ambala
विज्ञापन
ऑक्सीजन सपोर्ट पर रविवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सीटी स्कैन करवाने के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे। करीब आधा घंटा रहने तक डॉक्टरों की टीम और स्टाफ पूरी तरह से अलर्ट रहा। डॉक्टरों का कहना था कि मंत्री विज की तबीयत में भी काफी सुधार है, लेकिन वह अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को भी मंत्री विज को-वैक्सीन लगवाने वाले योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। रविवार को एक बार फिर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें छाती का सीटी स्कैन करवाने के लिए अस्पताल लाया गया था, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके कि छाती में इंफेक्शन की शिकायत तो नहीं। मंत्री विज ने डॉक्टरों से अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों बारे भी पूछा। उधर, नागरिक अस्पताल के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करवाकर मंत्री विज के काफिले को निकाला गया। पीएमओ राकेश सहल का कहना था कि सीटी स्कैन की रिपोर्ट तो मंगलवार को आएगी, लेकिन उनकी हालत में पहले सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें