हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा था कि SIR के डर से कई लोगों ने आत्महत्या कर ली। मंत्री विज ने कहा ममता बनर्जी अपनी कमज़ोरियों को छिपाने और SIR का उल्लंघन करने वालों को रोकने के लिए ऐसा झूठा प्रचार कर रही हैं।
विज्ञापन
देश चाहता है, संविधान कहता है कि सिर्फ़ उन्हीं को वोट देने का अधिकार होना चाहिए जो इस देश के रहने वाले हैं। अगर कोई बाहर से आया है या अब इस दुनिया में नहीं है, तो उसका नाम हटाने में उन्हें क्या दिक्कत है? जो हमारे देश का नहीं है, उसका नाम हटाने में उन्हें क्या दिक्कत है?" यह सवाल हरियाणा के मंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से किया है।