फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रविदास जी के संदेशों को मानकर करोड़ों लोगों ने अपने जीवन को किया सार्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के संदेशों को मानकर करोड़ों लोगों ने अपनी जिंदगी को सार्थक किया है। उनकी जयंती पर हमें उनकी कही गई बातों और शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। गृहमंत्री बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 645वीं जयंती पर छावनी विधानसभा के शाहपुर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर और 12 क्रास रोड पर जाटव पंचायत धर्मशाला व मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। वहां उन्होंने माथा टेककर गुरु जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने गृह मंत्री विज का पुष्पवर्षा करके व ढोल-नगाड़ों की थाप पर जोरदार स्वागत किया। दोनों स्थानों पर गृह मंत्री अनिल विज को सिरोपा, शॉल और गुरु रविदास जी का चित्र भेंट किया गया।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज ने श्रद्धालुओं को गुरु रविदास जयंती की बधाई देते हुए कहा कि आज बहुत ही पुण्य दिवस है। आज के दिन संत शिरोमणि रविदास जी महाराज इस धरती पर अवतरित हुए थे। इस देश में संत बहुत हुए। ये तो धरती ही संतों और महापुरुषों की है, लेकिन रविदास जी को संत शिरोमणि कहा गया है। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने अपनी वाणी, दोहों से मानव जाति के कल्याण के लिए गहन संदेश दिया है। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने ऐसी शिक्षाएं दी हैं कि आप काम भी करो, घर भी चलाओ और परमात्मा के रास्ते पर भी चलो। जब वे अवतरित हुए तो उस वक्त के राजा-महाराजा उनके चरणों में नतमस्तक होते थे। उन्होंने भाईचारे का, समानता और सहजता का संदेश दिया है। वे इतने सहज व सरल थे, उनकी वाणी में इतनी मिठास थी कि उनकी कही बात दिल में उतर जाती थी। उनके बहुत सारे कथन हैं।
मन चंगा तो कठौती में गंगा, इसका महत्व समझना चाहिए। इसका मतलब आप कैसी भी आराधना करें, लेकिन पूरे मन से करें। अगर आप मंदिर या गुरुद्वारा में जा रहे हैं तो पूर तन-मन से ही जाएं। उन्होंने कहा कि अगर हम मन से आराधना करेंगे तो प्रभु को प्राप्त कर सकते हैं। संत शिरोमणि रविदास जी ने जो संदेश दिया है, वह पूरी मानव जाति के लिए है। हमारे देश में अनेकों धर्म हैं, हमें पूरी तरह से नतमस्तक होकर दिल से, दिमाग से प्रभु का सिमरन करना चाहिए। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भाजपा मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, लेखराज, राजबीर, महिन्द्र सिंह फौजी, सुरेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, राजकुमार, भाग सिंह, भोली मिस्त्री, ललिता प्रसाद, बीएस बिन्द्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें