सोशल साइट पर एक युवक द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते युवती से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है।
जिसके बाद गोल्डन पार्क निवासी युवती ने तुरंत ठगी की सूचना एसीपी को दी। जानकारी के अनुसार विदेश में बैठे युवक ने सोशल साइट के माध्यम से युवती से कीमती सामान भेजने के एवज में लाखों रूपए ठगे है।
उधर, स्थानीय पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि वह फेसबुक के माध्यम से एक युवक के संपर्क में आई।
जिसने अपना नाम इंग्लैंड निवासी डेविड कैरो बताया और उसके बाद फेसबुक पर चेटिंग शुरू कर दी। विगत दिवस युवक ने इंग्लैंड से कीमती सामान भेजने की बात कहीं और साथ ही डेढ़ लाख रूपए देकर एंबेसी से सामान छुड़वाने को भी कहा।
दूसरी ओर, युवती ने आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से रुपए ट्रांसफर करवा दिए। परंतु युवक द्वारा दोबारा सामान के बदले पांच लाख की डिमांड की गई तो युवती को ठगी की आशंका हुई।
जिसके बाद युवती ने एसीपी को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।