बनौंदी स्थित शुगर मिल में धरने पर बैठे कर्मचारी व किसान नेता। संवाद
शहजादपुर। मांगों के लिए बनौंदी स्थित चीनी मिल के कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। मिल परिसर में डटे कर्मचारियों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन खत्म नहीं होगा। चीनी मिल वर्कर्स यूनियन के सचिव संदीप कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट हैं और मांगों पर पूरी तरह अडिग हैं। हड़ताल के समर्थन में पहुंचे किसान नेता राम सिंह कोड़वा ने मिल प्रबंधन और प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी और प्रबंधन केवल अपने निजी फायदे में लगे हैं जबकि गरीब मजदूरों और किसानों की भलाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। संवाद