अंबाला सिटी। जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड (वीटा मिल्क प्लांट) जल्द ही अपनी सेवाएं सिटी नागरिक अस्पताल में भी देगा। परियोजना के तहत नागरिक असप्ताल में मिल्क पार्लर और अमृत फार्मेसी का निर्माण किया जाएगा।
इसके निर्माण में 13.14 लाख रुपये और 7.54 लाख रुपये का खर्चा आएगा। मिल्क पार्लर पर वीटा के दूध से बने उत्पाद मरीजों और तीमारदारों को मिल सकेंगे वहीं अमृत फार्मेसी के माध्यम से सस्ती दवाएं लोगों को मिल सकेंगी। इसके लिए निविदा लगा दी गई। लाइटों के रखरखाव का ठेका निकाला
नगर निगम अंबाला शहर की ओर से शहर के वार्ड नंबर 1 से लेकर 5 तक की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके तहत इन वार्डों में खराब पड़ी एलईडी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और रखरखाव के लिए नया टेंडर जारी किया गया है। ब्यूरो