फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 100 रुपये में 15 मिनट के भीतर करा सकेंगे दूध की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी वैन शुरू, तेल, डेयरी उत्पाद,फलों के जूस, चावल और मसाले की गुणवत्ता की जांच की सुविधा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर,
अंबाला सिटी। मिलावटखोरी से परेशान लोगों के लिए गुणवत्ता की जांच कराना अब आसान होगा। अगर आपको बाजार में मिलने वाली मिठाइयों, दूध या मसालों की शुद्धता पर जरा सा भी शक है, तो आप जांच करा सकते हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, हरियाणा की पहल पर सोमवार से जिले में मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी वैन की शुरुआत की गई है। 16 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत आम नागरिक और दुकानदार मात्र 100 रुपये देकर 15 से 20 मिनट के भीतर अपने खाद्य पदार्थों की जांच करवा सकते हैं।
इस वैन में दूध व डेयरी प्रोडक्ट्स, कुकिंग ऑयल, चावल, मसाले, फ्रूट जूस समेत दैनिक उपयोग की वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच की सुविधा उपलब्ध है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाकर मिलावटखोरी के खिलाफ जागरूक बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंबाला शहर में आज, छावनी में 5 को पहुंचेगी
मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी वैन बस स्टैंड एवं मानव चौक के विभिन्न बाजार अंबाला शहर में 3 नवंबर, प्रेम नगर, विकास विहार, इंको चौक एवं मॉडल टाउन के विभिन्न बाजार, अंबाला 4 नवंबर, बस स्टैंड एवं स्थानीय बाजार अंबाला छावनी में 5 नवंबर, स्थानीय बाजार महेश नगर एवं बब्याल में 6 नवंबर , औद्योगिक क्षेत्र एवं स्थानीय बाजार साहा में 10 नवंबर, स्थानीय बाजार मुलाना में 11 नवंबर, स्थानीय बाजार बराड़ा में 12 नवंबर, स्थानीय बाजार नारायणगढ़ में 13 नवंबर, स्थानीय बाजार शहजादपुर में 16 नवंबर को पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें