अंबाला। रायवाली गांव के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पैदल चल रहे श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर सलेमपट्टी गांव निवासी रामकरण माझी(57) के रूप में हुई। पंजोखरा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के जानकार तेजा पंडित व रविंद्र कुमार ने बताया कि रामकरण पिछले करीब 20-25 सालों से अलग-अलग गांव में रहकर मजदूरी करते थे। वर्तमान में वह गाजीपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार के ट्यूबवेल पर रह रहे थे। 5 मार्च की शाम 7:30 बजे रामकरण रायवाली से अपना काम निपटाकर वापस गाजीपुर लौट रहे थे। सरकारी अस्पताल रायवाली के पास मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। संवाद