अंबाला। पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे एक अधेड़ की मौत हो गई। शव कब्जे में लेकर जीआरपी ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर की तरफ से सूचना मिली थी कि अंबाला कैंट से नंगलडैम जा रही ट्रेन में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है।
मौके पर डाॅक्टर बुलाया गया और जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है।
जीआरपी के अनुसार, मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई। पहचान कराने के लिए अन्य स्टेशनों पर भी जानकारी दे दी गई है। संवाद