नारायणगढ़। नारायणगढ़-कालाआंब मार्ग पर अकबरपुर बस अड्डे के पास हादसे में मोटरसाइकिल सवार बल्लोपुर निवासी रामेश्वर दास (59) की मौत हो गई। वह कालाआंब की एक फैक्टरी में कार्यरत थे। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भतीजे प्रदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात 8:40 बजे वह और उनके चाचा अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों पर नारायणगढ़ से बल्लोपुर लौट रहे थे। जब वे अकबरपुर बस अड्डे के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही प्लेटिना बाइक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामेश्वर उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोट आई। आरोपी चालक फरार हो गया। घायल को पहले नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां से गंभीर हालत देखते हुए पंचकूला और फिर चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद