अंबाला। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने नशा तस्कर खतौली गांव निवासी रवि कुमार उर्फ काला को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से नशीली दवाइयां बरामद की हैं। सूचना के आधार पर टीम ने बलदेव नगर, नारायणगढ़ रोड स्थित शिव मंदिर के पास नाकाबंदी की थी। संदेहास्पद हालत में घूम रहे आरोपी की जब पुलिस ने तलाशी ली, तो उसके बैग से प्रतिबंधित स्पास्मो-प्रॉक्सिवोन प्लस के 74 पत्ते यानी 592 कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। संवाद