फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मिल के आटे और सब्जी में मिले कीड़े

Sat, 05 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
मिड डे मील के आटे में चलता कीड़ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग व जिला बाल संरक्षण की टीम ने शुक्रवार को गांव दुराना स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान जहां टीम को स्कूल के रवानगी रजिस्टर से लेकर छात्रों की दैनिक डायरियों में खामियां मिली। उधर, मिड डे मील की आटे व सब्जी में कीड़े व झाले मिलने के कारण टीम के पैरों तले की जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान मौजूदा हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य परमजीत सिंह बड़ौला ने तुरंत सबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित किया और स्कूल स्टाफ को जमकर लताड़ लगाई। वहीं, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य परमजीत सिंह बड़ौला ने बताया कि स्कूल में टीम सुबह पहुंच गई थी, जिसके बाद स्कूल का दौरा किया गया और स्कूल के रवानगी रजिस्टर, बिल बुक, मिड डे मील के रजिस्टर की चेकिंग की गई। इसमें टीम के सदस्य को काफी खामियां मिली और अध्यापकों से उससे संबंधित सवाल भी किए गए। लेकिन कोई भी अध्यापक संतुष्ट जवाब नहीं दे सका। उसके बाद टीम ने क्लास रूम में जाकर छात्रों की दैनिक डायरियां तक चेक की, लेकिन उसे भी काफी समय से चेक नहीं किया गया। 

दूसरी ओर टीम मिड के मील में पहुंची जहां पहले आटे में कीड़े मिले और उसके बाद सब्जी में भी कीड़े पाए गए। जबकि टीम ने छात्रों से भी स्कूल की व्यवस्था संबंधी सवालों के जवाब पूछे। इस टीम में प्रोटेक्शन ऑफिसर ममता, चाइल्ड लाइन कॉर्डिनेटर रेखा शर्मा व सीडब्लूसी सदस्य जगमोहन सिंह मच्छौंडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें