फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: देश के 766 जिलों में हर साल एक हजार बच्चों को हुनरमंद बनाएगा माइक्रोसॉफ्ट, खोलेगा हाइब्रिड सेंटर

Tue, 28 Mar 2023 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा वैभव शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

देश में 766 जिले हैं, इनमें से हर जिले से एक साल में एक हजार बच्चों को माइक्रोसॉफ्ट हाईब्रिड लर्निंग सेंटर के माध्यम से हुनरमंद बनाएगा। वहां के शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा। इसके लिए अंबाला के आर्मी पब्लिक स्कूल ने पहले ही आवेदन कर दिया था, जिसमें उनका चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में अब बच्चों को हुनरमंद बनाकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसकी जिम्मेदारी माइक्रोसॉफ्ट ने उठाई है। माइक्रोसॉफ्ट देश के हर जिले में हाइब्रिड सेंटर विकसित करेगा। इस सेंटर में बच्चों को कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन


देश में 766 जिले हैं, इनमें से हर जिले से एक साल में एक हजार बच्चों को माइक्रोसॉफ्ट हाईब्रिड लर्निंग सेंटर के माध्यम से हुनरमंद बनाएगा। वहां के शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा। इसके लिए अंबाला के आर्मी पब्लिक स्कूल ने पहले ही आवेदन कर दिया था, जिसमें उनका चयन कर लिया गया है। एक साल में आर्मी पब्लिक स्कूल के 500 बच्चों को हुनरमंद माइक्रासॉफ्ट बनाएगा। स्थानीय अधिकारियों की मानें तो ऐसा पहली बार हो रहा है जब इतनी बड़ी तादात में बच्चों में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

अंबाला के आर्मी पब्लिक स्कूल में सेना और सिविलियन दोनों के बच्चों को पढ़ाई कराई जाती है। इस हाइब्रिड सेंटर को लेकर 766 जिलों से चयनित स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बंगलुरू में 28 से 30 अप्रैल तक बैठक होगी, जहां पर माइक्रोसॉफ्ट के अधिकारी कोर्स करिकुलम साझा करेंगे। इसके साथ ही यहां प्रशिक्षण कैसे दिया जाना है इसकी जानकारियां भी साझा करेंगे।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: देश में पहली बार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किया ChatGPT का इस्तेमाल, आरोपी की जमानत की खारिज

हाइब्रिड सेंटर में यह रहेगा खास
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट हर जिले में हाइब्रिड लर्निंग सेंटर स्थापित करेगा। इस हाइब्रिड सेंटर को इस प्रकार बनाया जाएगा कि बच्चे घर से भी पढ़ाई कर सकेंगे और सेंटर पर आकर भी प्रशिक्षण ले सकेंगे। यह पूरी तरह से डिजिटल सुविधाओं से लैस होगा। इसके साथ ही यहां एक साथ सैकड़ों बच्चों के बैठने की सुविधा होगी। अभी स्कूल के प्रधानाचार्यों को फेज वाइज जानकारी उपलब्ध कराई जा रही  है।

कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों को किया जाएगा प्रशिक्षण
इस हाइब्रिड लर्निंग सेंटर में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण रहेगा। यहां कौशल विकास से जुड़ी खास बात यह होगी कि 10वीं के बाद भी अगर कोई विद्यार्थी चाहे तो अपने पैरों पर खड़ा होकर आय कर सकेगा। वहीं अगर आगे वह पढ़ाई करना चाहता है तो वह भी कर सकता है। कौशल विकास के प्रशिक्षण में फाइनेंशियल प्रशिक्षण, अकाउंटिंग प्रशिक्षण, तकनीकी से जुड़े प्रशिक्षण, डिजिटल जानकारियों के प्रशिक्षण आदि शामिल रहेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट ने आर्मी पब्लिक स्कूल का चयन किया है। यहां कंपनी हाइब्रिड सेंटर के माध्यम से एक हजार बच्चों को प्रति साल कौशल विकास का प्रशिक्षण देगी। यह योजना देश के हर जिले में लागू होनी है। -परमजीत सिंह, प्रिंसिपल, आर्मी पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें