मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित द्वितीय कुलबीर सिंह रावत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामें
अंबाला। मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित द्वितीय कुलबीर सिंह रावत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन स्कूल के पूर्व छात्रों एवं आयोजकों की ओर से सीनियर बॉयज का एक प्रदर्शनी मैच भी खेला गया।
फाइनल मुकाबले में जिला फुटबॉल संघ अंबाला के प्रधान बीएस बिंद्रा, स्कूल प्रधानाचार्य मिकजीत वालिया व जसमीत वालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें मिक्की मॉडल स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुलबीर सिंह रावत अकादमी को 3-0 के अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले बालिका वर्ग के फाइनल में सिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब अंबाला सिटी ने मिक्की मॉडल स्कूल को 3-1 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
बालक वर्ग का खिताबी मुकाबला मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कुलबीर सिंह रावत फुटबॉल अकादमी के मध्य खेला गया। वहीं हार्डलाइन मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल ने पीएम श्री केवी नंबर-3 (ए) को 3-0 से शिकस्त देकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। संघ के सचिव अरविंद शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम के अंत में विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, नकद और व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, साथ ही अंबाला के पुराने फुटबॉल खिलाड़ियों को भी स्मृति चिह्न भेंट किए गए। संवाद