छावनी के सुभाष पार्क स्थित ओपन थिएटर में एकता पर्व के दौरान मौजूद ब्रह्माकुमारीज़ व अन्य। संस्
- फोटो : Archive
अंबाला। छावनी के सुभाष पार्क स्थित ओपन थिएटर में एकता पर्व 2026 मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिपिंग, एविएशन एवं टूरिज्म विंग तथा शांतिधाम, दयाल बाग की ओर से आयोजित किया गया। यह शांति एवं सद्भावना अभियान के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योगपति अनिल जैन द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुआ। विंग की राष्ट्रीय सह-संयोजिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रशांति दीदी ने भारतीय संस्कृति की महिमा गाई। उन्होंने कहा कि भारत के त्योहारों और नृत्यों में विज्ञान व स्वास्थ्य का अद्भुत संगम है। विंग के राष्ट्रीय संयोजक ब्रह्माकुमार संतोष भाई ने वैश्विक स्तर पर भारत की सांस्कृतिक गरिमा को रेखांकित किया। ब्रह्माकुमारी ख्याति दीदी ने योग कमेंट्री के माध्यम से सभी को गहन शांति की अनुभूति कराई। मुख्य अतिथि, हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र कुमार वर्मा ने नैतिक मूल्यों के क्रियान्वयन पर स्वयं में सुधार लाने का आह्वान किया। संवाद