फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साइकिल चलाकर फिट रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल द्वारा निकाली गई साइक्लोथॉन में हिस्सा लेते डीआरएम विनोद भाटिया। प्रवक्ता
विज्ञापन
फिट इंडिया के तहत रेलकर्मियों ने साइक्लोथॉन का किया आयोेजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवेकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। रेल विहार कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में रेलकर्मियों और आरपीएफ जवानों ने भाग लिया। साइक्लोथॉन की शुरुआत कैंट स्थित ऑफिसर्स क्लब, रेल विहार से हुई। मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी चंद्रकांत मोंगरे सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फिट रहने का दिया संदेश
रेल विहार कॉलोनी में आयोजित इस आयोजन में लगभग 60 से 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें रेलवे कर्मचारी, खिलाड़ी और आरपीएफ के जवान शामिल थे। कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने नियमित शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने और फिट और हेल्दी इंडिया के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यस्त जीवनशैली के बीच स्वास्थ्य के प्रति कर्मचारियों में चेतना जगाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें