संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल के मेधावी खिलाड़ियों को सम्मान से नवाजा गया। इन खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया था। प्राचार्य डॉ. आरआर सूरी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न मुकाबलों में कुल 117 मेडल प्राप्त किए। उनके अनुसार खेलों का भी हमारे जीवन में उतना ही महत्व है जितना कि शिक्षा का। खेलने से शरीर के साथ-साथ मन भी तंदुरूस्त होता है।