फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के रिहायशी कमरों से मिली आपत्तिजनक सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दो ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में मिली आपत्तिजनक और प्रतिबंधित सामग्री से सिख संगत में रोष व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे के प्रबंधक का तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। वहीं गुरुद्वारा साहिब के रिहायशी भवन में रह रहे अर्धसैनिक बल के जवानों को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है ताकि संगत में जो गुस्सा है, उसे शांत किया जा सके। मामले की जांच के लिए स्थानीय निवासियों सहित अन्य गणमान्य की 11 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जगदीप सिंह, अमरीक सिंह, जतिंदर पाल सिंह, गुरजीत सिंह व तेजपाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब और गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को रहने के लिए कमरे दिए गए थे। संगत को जानकारी मिली थी कि इन रिहायशी कमरों में प्रतिबंधित सामान का सेवन जैसे शराब, बीड़ी, गुटखे सहित अन्य का इस्तेमाल हो रहा है। संगत ने जब कमरों की जांच की तो यह शिकायत सही पाई गई। पहले 12 फरवरी को ऐसा ही सामान गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब के रिहायशी कमरों में मिला और फिर 13 फरवरी को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है कि गुरु घर में इस प्रकार की आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं जो कि प्रबंधकों की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिह्न खड़ा कर रही हैं। सवाल है कि उनकी मौजूदगी में कमरों में रहने वाले लोग इन वस्तुओं का इस्तेमाल करते रहे और उन्हें इसकी भनक नहीं लगी। अब सिख संगत और पंजोखरा साहिब गांव की संगत की तरफ से श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर में शिकायत पत्र भेजा गया है ताकि ऐसे प्रबंधकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो सके और फिर कोई भी गुरु घर की मर्यादा के साथ खिलवाड़ न कर सके।

मामला संज्ञान में आया था। जांच के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है और प्राथमिक स्तर पर गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के मैनेजर का तबादला कर दिया गया है। आरएएफ से भी कमरे खाली करवा लिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएस बिंद्रा, एचएसजीपीसी सदस्य।

गुरुद्वारा साहिब में कुछ आपत्तिजनक वस्तुओं की जानकारी मिली थी। संगत ने बताया कि यह वस्तुएं कमरों से मिली थीं, जहां फोर्स के जवान ठहरे हुए थे। गुरु घर की मर्यादा का सम्मान करते हुए तुरंत प्रभाव से फोर्स के जवानों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं इस संबंध में अगर कोई शिकायत प्राप्त होगी तो नियमानुसार जो कार्रवाई बनती है वो की जाएगी।
विक्रांत, प्रभारी पंजोखरा साहिब गांव थाना।

गुरु घर की मर्यादा का उल्लंघन हुआ है। यह सब गुरुद्वारा प्रबंधकों की ढीली कार्यशैली की बदौलत हुआ है। इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। इस मामले को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब में भी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। एचएसजीपीसी की एडहॉक कमेटी के सदस्य क्या कर रहे हैं, क्या उनकी इसके प्रति कोई जिम्मेदारी या जवाबदेही नहीं है।
विज्ञापन

हरपाल सिंह पाली, एसजीपीसी सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें