फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शीत लहर से गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन

Fri, 05 Dec 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सर्दी का मौसम शुरू होते ही धुंध व शीत लहर भी सताने लगी है। जहां सुबह करीब नौ बजे तक हल्की धुंध रहने लगी है तो वहीं शीत लहर भी कई दिनों से चल रही है। इससे तापमान भी लगातार गिर रहा है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया है जबकि अधिकतम 21 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन

वीरवार को चार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीत लहर चलती रही, जिससे दिन के समय भी सर्दी का एहसास होता रहा। मौसम में भी कुछ बदलाव रहा और धूप का भी ज्यादा असर नहीं हो सका। वहीं मौसम में ठंडक बढ़ते ही खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। नागरिक अस्पताल में भी ओपीडी करीब 200 तक बढ़ चुकी है। चिकित्सक ऐसे मौसम में बचाव रखने की सलाह देने लगे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ ममता का कहना है कि अगले दस दिन में ही ठंड और तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें