फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एनएचएम के सीएमओ, पीएमओ को ज्ञापन, आज हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में एनएचएम कर्मचारी मांगों को लेकर पीएमओ डॉ. लोकवीर क ज्ञापन सौंपते
विज्ञापन
अंबाला। मणिपुर की तर्ज पर रेगुलर करने, लंबित मांगों, सैलरी बजट देने के बारे में एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से मंगलवार को सीएमओ के जरिये एसीएस हेल्थ को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

पहले तो यूनियन मांगों के लिए तीन जुलाई को हड़ताल पर जाने का एलान कर रही थी, लेकिन अब इस हड़ताल को आगामी आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया है। मंगलवार को एनएचएम कर्मचारियों ने छावनी नागरिक अस्पताल में पीएमओ डॉ. लोकवीर व सिटी नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंध भारतीय मजदूर संघ ने पीएमओ डॉ. राकेश सहल को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश प्रचार मंत्री दिनेश कुमार कौशिक ने बताया कि पिछले काफी वर्षों से हरियाणा प्रदेश में कार्यरत एनएचएम के कर्मचारियों की मांगों को ठंडे बस्ते में डाल रखा है। एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करने के लिए वर्ष 2016 में दो बार अधिकारियों के द्वारा मसौदा तैयार भी हुआ लेकिन धरातल पर नहीं उतरा। 2021 में 7वें वेतन की घोषणा आज तक लागू नहीं हो पाई। कर्मचारियों की मांग है कि हरियाणा सरकार भी मणिपुर राज्य की भांति हरियाणा एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करें, क्योंकि मणिपुर में सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को पक्का किया गया है, लेकिन हरियाणा में नहीं। बीएमएस जिला सचिव दौलत राम ने बताया कि
विज्ञापन

8 से 12 जुलाई तक सभी माननीय सांसद,विधायक पक्ष,प्रतिपक्ष को ज्ञापन सौंपेंगे। एनएचएम कर्मचारियों का बीते महीने का वेतन तक नहीं मिला। संघ ने स्पष्ट किया अगर फिर भी सरकार कर्मचारी की मांगों को नहीं मानती है तो 14 जुलाई को प्रदेश स्तरीय बैठक कर आंदोलन की डगर पकड़ेंगे। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें