अंबाला। नगरपालिका कर्मचारी संघ (संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ ) के आह्वान पर वीरवार को सैंकड़ों सफाई कर्मचारियों ने सामुदायिक केंद्र से रेस्ट हाउस तक प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार की वायदा खिलाफी पर रोष जताया। इसमें नगरपालिका के पे रोल कर्मियों के साथ नाइट स्वीपिंग व डोर-टू-डोर स्कीम के ठेका कर्मियों ने भी भाग लिया।
कर्मचारियों ने हल्का विधायक शैली चौधरी से अपील की कि वह सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करवाएं। विधायिका ने कहा कि उनके द्वारा सफाई कर्मचारियों को पक्का करने बारे कई बार विधानसभा में आवाज उठाई गई है, लेकिन सरकार अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे दोबारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगी।